{"_id":"6a2d2143307290dd39036195","slug":"mahadev-talab-se-avaidh-murum-utkhanan-par-karyvahi-haiva-jabt-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4389373-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: महादेव तालाब से अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई, हाइवा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: महादेव तालाब से अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई, हाइवा जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित महादेव तालाब क्षेत्र में अवैध रूप से मुरूम और मिट्टी उत्खनन किए जाने के मामले में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई मीडिया में सूचना सामने आने के बाद की गई।
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित महादेव तालाब क्षेत्र में अवैध रूप से मुरूम और मिट्टी उत्खनन किए जाने के मामले में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन जब्त किया है। यह कार्रवाई मीडिया में सूचना सामने आने के बाद की गई।
जानकारी के अनुसार महादेव तालाब से बिना अनुमति मुरूम और मिट्टी निकालकर परिवहन किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान एक हाइवा वाहन को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक से पूछताछ में उसने बताया कि यह कार्य ठेकेदार आकाश चांडक के कहने पर किया जा रहा था। चालक ने यह भी स्वीकार किया कि अब तक उक्त हाइवा से चार ट्रिप मुरूम और मिट्टी की ढुलाई की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खनिज विभाग ने वाहन जब्त कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। खनिज विभाग का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बीजापुर न्यूज