{"_id":"69e07a1a923ab349b100ef5f","slug":"atikraman-par-prashasan-hua-sakht-74-avaidh-nirmano-ko-notis-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4171577-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपालपटनम में अतिक्रमण पर सख्ती: 74 लोगों को नोटिस, सड़क चौड़ीकरण से पहले हटेंगे अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपालपटनम में अतिक्रमण पर सख्ती: 74 लोगों को नोटिस, सड़क चौड़ीकरण से पहले हटेंगे अवैध निर्माण
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार
भोपालपटनम में नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने को प्रशासन सख्त हो गया है। 74 मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर पेशी के लिए बुलाया गया है। सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए अवैध निर्माण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बीजापुर में अतिक्रमण पर सख्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगर में लंबे समय से नेशनल हाईवे के किनारे जमे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त रवैया अपनाने में जुट गया है। जिला मुख्यालय के चट्टान पारा में हाल ही में हुए बुलडोजर एक्शन के बाद भोपालपटनम प्रशासन भी एक्शन मोड में नजर आ रहा है।
Trending Videos
नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था और भविष्य में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया ने बुधवार को 74 मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर पेशी पर तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के इस कड़े रुख से नगरवासियों में चर्चा का माहौल है। व्यापारियों द्वारा सड़कों पर शेड निकालना और मकान मालिकों द्वारा नालियों के ऊपर अवैध पक्का निर्माण करने से शहर की स्थिति खराब हो गई है। सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया।
चर्चा है कि प्रशासन इस बार केवल औपचारिकता नहीं करेगा, बल्कि चट्टान पारा की तर्ज पर यहां भी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। नोटिस पाने वाले 74 लोगों को तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
क्या बोले तहसीलदार
भोपालपटनम तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया ने बताया कि नगर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। आने वाले समय में नेशनल हाईवे और मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, जिसके लिए शासकीय भूमि खाली कराना जरूरी है। फिलहाल 74 मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर पेशी के लिए बुलाया गया है। यदि तय समय में स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करेगा।



कमेंट
कमेंट X