फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Collector takes tough stance on construction works seeks explanation officials and agencies in Bijapur

बीजापुर: निर्माण कार्यों को लेकर कलेक्टर सख्त, अफसरों और एजेंसियों से मांगा जवाब

Fri, 17 Jul 2026 05:39 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 05:39 PM IST
सार

बीजापुर में कलेक्टर विश्वदीप ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
Collector takes tough stance on construction works seeks explanation officials and agencies in Bijapur
बीजापुर न्यूज

विस्तार

बीजापुर में कलेक्टर विश्वदीप ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन विभाग, सीजीएमएससी, हाउसिंग बोर्ड सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ एवं ठेकेदार उपस्थित रहे। बैठक में सड़क, पुल-पुलिया, शासकीय भवन, कर्मचारी आवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी भवन, शौचालय, सिंचाई तालाब, तालाब जीर्णोद्धार, नहर, नाली, व्यपवर्तन (डायवर्सन), एनीकट सहित विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों की वास्तविक प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन


कलेक्टर विश्वदीप ने प्रत्येक निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण होने की समय-सीमा, लंबित कार्यों के कारण तथा बाधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्धारित अवधि के बाद भी पूर्ण नहीं हुए कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों से स्पष्ट कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण एजेंसियां कार्यों में आवश्यक संसाधन बढ़ाते हुए तेजी लाएं, नियमित मॉनिटरिंग करें तथा आमजन की सुविधा से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण करें। साथ ही कार्यस्थलों पर तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed