फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Shortage of teachers for Class 12 students at Jawahar Navodaya Vidyalaya in Bijapur

बीजापुर नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी: 12वीं के छात्रों की बढ़ी चिंता, बोर्ड तैयारी पर मंडराया संकट

Sun, 19 Jul 2026 11:49 AM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 11:49 AM IST
सार

बीजापुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य ने नए शिक्षक आने में करीब तीन माह लगने की बात कही है। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक चिंतित हैं।

विज्ञापन
Shortage of teachers for Class 12 students at Jawahar Navodaya Vidyalaya in Bijapur
बीजापुर न्यूज

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय बीजापुर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि कई विषयों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


छात्रों के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि लगभग तीन माह बाद नए शिक्षक उपलब्ध हो सकेंगे। इस जवाब के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का महत्वपूर्ण वर्ष होता है और समय पर पढ़ाई न होने से विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों को शीघ्र भरा जाए तथा नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्द कार्रवाई करते हैं और विद्यार्थियों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed