{"_id":"6a479ab16bc2ee28aa009d6f","slug":"pmgsy-ke-prabhari-ee-tonde-ka-tabadla-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4462298-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला, रूपेन्द्र कुमार भुआर्य को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला, रूपेन्द्र कुमार भुआर्य को मिली जिम्मेदारी
Fri, 03 Jul 2026 07:11 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, बीजापुर पीआईयू-1 के प्रभारी कार्यपालन अभियंता नवीन तोंडे का तबादला कर उन्हें पीआईयू-2 धरमजयगढ़ भेजा गया है। उनके स्थान पर रूपेन्द्र कुमार भुआर्य को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (PIU)-1, बीजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अनिल कुमार बरेठ को प्रभारी कार्यपालन अभियंता, PIU-2, बीजापुर बनाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नवीन तोंडे का कार्यकाल भ्रष्टाचार के आरोपों और विवादों को लेकर चर्चा में रहा। ऐसे में उनके तबादले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। राज्य शासन के अवर सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन