{"_id":"6a4dec0c777afb62050b2999","slug":"sanghan-yatayat-janch-abhiyan-62-chalan-27200-ka-saman-shulk-vasul-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4478578-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजापुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 27,200 जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजापुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 27,200 जुर्माना
Wed, 08 Jul 2026 12:46 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
Bijapur News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजापुर जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में विशेष सघन यातायात जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी एवं यातायात नोडल अधिकारी विनीत साहू ने किया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान यातायात प्रभारी केशव ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक विजय मंडावी सहित यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 62 चालानी कार्रवाई की गई, जिनसे 27,200 का समन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन