फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Education is key to a bright future grand welcome for young children at school enrollment festival in Bijapur

बीजापुर: शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी, शाला प्रवेशोत्सव में नौनिहालों का भव्य स्वागत

Thu, 25 Jun 2026 06:50 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 06:50 PM IST
सार

बीजापुर में नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन चिन्नाकोडेपाल में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Education is key to a bright future grand welcome for young children at school enrollment festival in Bijapur
बीजापुर न्यूज

विस्तार

बीजापुर में नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन चिन्नाकोडेपाल में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का फूलमाला, तिलक, गुलाल एवं लड्डू के साथ आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकें भेंट कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम मे कलेक्टर विश्वदीप ने बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। आज के ये नौनिहाल कल देश और समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कलेक्टर ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने के साथ-साथ उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा प्रदान करती है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सम्मान, प्रतिष्ठा और बेहतर अवसर शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ते हुए नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे विद्यालय परिसर में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम जागेश्वर कौशल, वरिष्ठ नागरिक घासी राम नाग, सांसद प्रतिनिधी जिलाराम राणा जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय बीईओ नागेश्वर निषाद, एपीसी जाकिर खान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed