{"_id":"6a4f925139a9d057da006230","slug":"tokan-sistam-se-milega-khaad-bijapur-me-shuru-hui-nai-vyvastha-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4482718-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: टोकन सिस्टम से मिलेगी खाद, बीजापुर में शुरू हुई नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: टोकन सिस्टम से मिलेगी खाद, बीजापुर में शुरू हुई नई व्यवस्था
Thu, 09 Jul 2026 07:25 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
बीजापुर
बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:25 PM IST
सार
किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय द्वारा फेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) के तहत बीजापुर जिले में नई डिजिटल खाद वितरण प्रणाली लागू की गई है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से भारत सरकार के उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय द्वारा फेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) के तहत बीजापुर जिले में नई डिजिटल खाद वितरण प्रणाली लागू की गई है। पायलट जिले के रूप में चयनित बीजापुर में यह व्यवस्था बीते दिनों से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत किसान अब अपने मोबाइल के माध्यम से निकटतम उर्वरक विक्रय केंद्र से आवश्यकतानुसार खाद की बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के बाद किसानों को एक टोकन (क्यूआर कोड) जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर निर्धारित समय में खाद प्राप्त किया जा सकेगा। यह टोकन तीन दिनों तक मान्य रहेगा। निर्धारित अवधि में खाद नहीं लेने पर टोकन स्वतः निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
इस नई प्रणाली को दो चरणों में लागू किया गया है। पहले चरण में किसान गूगल प्ले स्टोर से फेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप डाउनलोड कर भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी दर्ज करेंगे और निकटतम विक्रय केंद्र का चयन कर टोकन प्राप्त करेंगे। दूसरे चरण में विक्रय केंद्र पर पीओएस मशीन में टोकन स्कैन कर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होगी, वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी तथा उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लग सकेगी। यदि किसानों को एप संचालन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, लैम्प्स अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।