{"_id":"6a4f8f22cc762c4fd206463e","slug":"vidhayak-ki-sarkar-se-apil-sabhi-nirdosh-aadivasiyo-ko-jelon-se-riha-kare-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4482651-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: विधायक की सरकार से अपील, सभी निर्दोष आदिवासियों को जेलों से रिहा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: विधायक की सरकार से अपील, सभी निर्दोष आदिवासियों को जेलों से रिहा करने की मांग
Thu, 09 Jul 2026 07:24 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:24 PM IST
सार
नक्सल संबंधी मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई को लेकर उनके परिवारजनों ने गुरुवार को स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर जेलों में बंद निर्दोष ग्रामीणों की रिहाई करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले में नक्सल संबंधी मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई को लेकर उनके परिवारजनों ने गुरुवार को स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर जेलों में बंद निर्दोष ग्रामीणों की रिहाई करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई है।
विज्ञापन
चर्चा के दौरान परिवारजनों का कहना था कि कई वर्षों से नक्सल मामलों में फंसाए गए उनके निर्दोष परिजन जेलों में बंद हैं, वे इस मामले को लेकर प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात करना चाहते हैं, इसलिए परिवारजनों ने एक 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन भी किया है, जो आगामी दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और नेता प्रतिपक्ष से समय समय पर मुलाकात कर जेलों में बंद इन निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों की रिहाई के लिए प्रयास करेगा।
विज्ञापन
परिजनों ने यह भी मांग की कि “जिस प्रकार हाल के दिनों में कई बड़े-बड़े और हार्डकोर नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं और सरकार ने उनके खिलाफ दर्ज सभी नक्सल मामलों को वापस ले लिया है, ठीक उसी तरह निर्दोष आदिवासियों के मामलों को भी समाप्त किया जाए” परिजनों ने बैठक में यह भी कहा कि निर्दोष ग्रामीणों को नक्सलियों की श्रेणी में रखकर वर्षों से जेलों में बंद रखना न्यायोचित नहीं है। यह जानकारी बैठक के बाद विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी है। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज के अधिकांश लोग कम पढ़े-लिखे होते हैं। उन्हें कानून की प्रक्रियाओं और कोर्ट की कार्यवाही की जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन
ऐसे में वे आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानियों का सामना करते हुए वर्षों तक अदालतों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं। कई परिवार तो इसी वजह से बर्बाद हो चुके हैं। इसलिए ग्रामीणों की मांग के अनुरूप हमारी सरकार से विशेष अपील है कि बस्तर संभाग में जितने भी निर्दोष आदिवासी नक्सल संबंधी मामलों में जेलों में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाए। निर्दोष लोगों को जेल में रखना न सिर्फ उनके परिवारों के साथ अन्याय है, बल्कि समग्र आदिवासी समाज के साथ भी अन्याय है। विधायक ने आगे कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे खुद भी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से मुलाक़ात करेंगे। बैठक के बाद ग्रामीणों ने निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे है।

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज