{"_id":"6a269d40110f5158a106c3cd","slug":"accused-arrested-in-case-of-knife-attack-on-fruit-seller-in-bilaspur-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में चाकूबाजी: पत्नी के सामने फल विक्रेता पर हमला, पुलिस ने रायपुर से आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में चाकूबाजी: पत्नी के सामने फल विक्रेता पर हमला, पुलिस ने रायपुर से आरोपी को दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर के तिफरा बाजार चौक में फल विक्रेता मनीष गोस्वामी पर पत्नी के सामने चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में अवैध संबंधों को लेकर विवाद की बात सामने आई।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिलासपुर के तिफरा बाजार चौक में एक फल विक्रेता पर उसकी पत्नी के सामने सार्वजनिक रूप से चाकू से हमला किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने खुलेआम फल विक्रेता पर वार किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। घायल मनीष गोस्वामी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मनीष की पत्नी ने सिरगिट्टी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति अपनी फल दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट वहां पहुंचा। उसने पीछे से मनीष को पकड़ा और धारदार चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि घायल मनीष गोस्वामी का आरोपी दुर्गेश साहू के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध था। मनीष ने उस महिला को ग्राम सैदा में रखा हुआ था। इस बात को लेकर आरोपी दुर्गेश साहू के मन में मनीष के प्रति गहरा आक्रोश था। इसी विवाद के कारण दुर्गेश ने मनीष पर धारदार चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दुर्गेश साहू फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह रायपुर में छिपा है। सिरगिट्टी थाने की एक टीम तुरंत रायपुर रवाना हुई। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और धारदार चाकू भी जब्त किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Trending Videos