{"_id":"688db6553e76080a1604fcda","slug":"arrested-nuns-got-bail-and-decision-taken-after-hearing-arguments-of-both-sides-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: गिरफ्तार ननों को मिली जमानत, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: गिरफ्तार ननों को मिली जमानत, दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद लिया फैसला
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार
केरल की ननों की गिरफ्तारी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर एनआईए कोर्ट ने दोनों ननों को जमानत दे दी है। बीती एक अगस्त को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था।
ननों को जमानत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग से गिरफ्तार नन मामले में बड़ा अपडेट आया है। इस मामले में बेल एप्लिकेशन पर एनआईए कोर्ट ने निर्णय सुनाते हुए याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बेल ग्रांट कर दिया है। कल बिलासपुर एनआईए कोर्ट में इस मामले में सुनवाई पूरी हो गई थी और दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था।
Trending Videos
बता दें कि बीते दिनों दो नन की दुर्ग से गिरफ्तारी हुई थी,दोनों पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में कार्रवाई की गई थी। जानकारी दें कि बीते 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन में धर्मांतरण और ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर जमकर बवाल हुआ था। 2 मिशनरी सिस्टर (नन) और एक युवक पर 3 आदिवासी युवतियों को UP के आगरा में काम दिलाने के बहाने बेचने ले जाने का आरोप लगाया गया,इन्हें बजरंग दल से जुड़े लोगों ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला भिलाई थाना-3 के दुर्ग जीआरपी चौकी का है। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर की युवतियों को आगरा ले जाने वालों का नाम सुखमन मंडावी और मिशनरी सिस्टर प्रीति और वंदना है। ये तीनों लोग कमलेश्वरी, ललिता और सुखमति नाम की युवती को आगरा लेकर जा रहे थे। फिलहाल दोनों नन दुर्ग जेल में बंद है । अब एनआईए कोर्ट के निर्णय के बाद जल्द इनकी रिहाई की संभावना है ।
ये भी पढ़ें: CG News: दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विकास, बस्तर और मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई अहम चर्चा