{"_id":"6a1f3d97269492bad3012d44","slug":"bilaspur-armed-masked-men-raid-jain-farmhouse-in-limatari-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: हथियारबंद नकाबपोशों का लिमतरी के जैन फार्म हाउस पर धावा, बदमाश ले उड़े डेढ़ लाख नकद और सोना-चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: हथियारबंद नकाबपोशों का लिमतरी के जैन फार्म हाउस पर धावा, बदमाश ले उड़े डेढ़ लाख नकद और सोना-चांदी
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सार
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना के अनुसार नकाबपोश बदमाश घातक हथियारों से लैस होकर फार्म हाउस में घुसे और लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
- फोटो : video grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरी स्थित जैन ऑर्गेनिक फार्म हाउस में देर रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना के अनुसार नकाबपोश बदमाश घातक हथियारों से लैस होकर फार्म हाउस में घुसे और लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संगीता जैन ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका जैन ऑर्गेनिक फार्म हाउस ग्राम लिमतरी में स्थित है। पति प्रमोद जैन के निधन के बाद वह शहर स्थित अपने निवास में रहती हैं और दिन में फार्म हाउस की देखरेख के लिए आती-जाती हैं। फार्म हाउस के अंदर बने मकान में परिवार का सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि 1 जून की रात करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने फार्म हाउस में प्रवेश किया। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने के बाद अलमारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने की अंगूठी, लगभग दो तोला वजनी सोने की मूर्ति, चांदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, चांदी का लोटा,चांदी के सिक्के तथा करीब डेढ़ लाख रुपये नकद शामिल हैं।
Trending Videos
बदमाशों ने चोरी के बाद घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया ताकि पहचान न हो सके। हालांकि वारदात की कुछ गतिविधियां कैमरों में कैद होने की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।
चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, आसपास के संदिग्धों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इस बड़ी वारदात ने ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।