{"_id":"689339169e76182e2d0046cf","slug":"chhattisgarh-allegation-of-whitewashing-in-the-name-of-repair-of-national-highway-nsui-opens-front-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: राष्ट्रीय राज्य मार्ग के मरम्मत के नाम पर लिपापोती का आरोप, एनएसयूआई ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: राष्ट्रीय राज्य मार्ग के मरम्मत के नाम पर लिपापोती का आरोप, एनएसयूआई ने खोला मोर्चा
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 06 Aug 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार
रामानुजगंज एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 रामानुजगंज से बलरामपुर के बीच टू लेन सड़क निर्माण के पूर्व हो रहे सड़क के मरम्मत का कार्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया कि मरम्मत के नाम पर महज खाना पूर्ति करते हुए डस्ट मिट्टी और गिट्टी डालकर 3 करोड़ रूपये का बंदरबाट करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञापन देते एनएसयूआई के सदस्य
- फोटो : अमर उजला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
रामानुजगंज एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 रामानुजगंज से बलरामपुर के बीच टू लेन सड़क निर्माण के पूर्व हो रहे सड़क के मरम्मत का कार्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। प्रतीक सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौप कर सड़क के मरम्मत के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच 2 दिन में नहीं कराने की स्थिति में पूरे जिले में आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में बताया गया है कि रामानुजगंज के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की जर्जर हालत है। बड़े-बड़े गड्ढे और लगातार हो रही दुर्घटना एवं जनता के आवगमन में हो रही परेशानी को देखते हुए सड़क की मरम्मत के लिए लगभग 3 करोड रुपए राशि स्वीकृत होने के बाद ठेकेदार के माध्यम से मरम्मत और गड्डो की भराई कार्य किया जा रहा है। सड़क की मरम्मत के नाम पर महज खाना पूर्ति की जा रही है।
मरम्मत के लिए स्वीकृत शासकीय रुपए भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रहे हैं। इस मार्ग से निकलने वाले राहगीर धूल के गुब्बार से काफी परेशान है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटना भी हो रही है। लेकिन मरम्मत के नाम पर महज खाना पूर्ति करते हुए डस्ट मिट्टी और गिट्टी डालकर मरम्मत के लिए स्वीकृत रूपये का बंदरबाट करने का प्रयास किया जा रहा है। चेतावनी दी है कि यदि 2 दिन में जांच नहीं कराई गई तो आन्दोलन किया जायेगा।
Trending Videos