सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Chhattisgarh Controversy deepens over National Rover-Ranger Jamboree

छत्तीसगढ़: राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी पर गहराया विवाद, बृजमोहन अग्रवाल ने स्थगित करने की घोषणा

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Jan 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी भारी विवादों में घिर गई है। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 5 जनवरी को हुई बैठक की अध्यक्षता कर आयोजन को तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया है। 

Chhattisgarh Controversy deepens over National Rover-Ranger Jamboree
भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी पर विवाद गहरा गया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताते हुए आयोजन को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है।

Trending Videos


इसमें कहा गया है कि उनको इस पद से हटाने का प्रस्ताव असंवैधानिक है। ना तो उन्हें इस बारे में कोई सूचना दी गई और ना ही कोई सुनवाई का मौका दिया गया है। पूरी कार्रवाई एकतरफा तरीके से की जा रही है। याचिका पर सुनवाई जल्द होने की बात कही जा रही है। याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्होंने सांसद और परिषद के वैधानिक अध्यक्ष की हैसियत से 5 जनवरी को जंबूरी की बैठक भी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पूरे प्रकरण में बड़ी चुनौती के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद की दावेदारी मुख्य है। दोनों अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं। बृजमोहन का दावा है कि 10 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के कारण आयोजन को रद कर दिया गया है।

इस आयोजन को नवा रायपुर में होना था, परंतु गलत तरीके से बालोद में व्यवस्था की गई है। अपनी याचिका में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद पर वे लगातार काम करते आ रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें बिना जानकारी दिए आयोजन किए जा रहे हैं और जगह बदला जा रहा है। पद से हटाने का प्रस्ताव भी लाया गया है।

दरअसल विवाद की शुरुआत उस आदेश से मानी जा रही है, जो 13 दिसंबर 2025 की तारीख में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के खेमे से मीडिया को भेजा गया, जिसमें उन्हें स्काउट्स एंड गाइड का पदेन अध्यक्ष मनोनीत बताया गया। इसके बाद आयोजन के अधिकार, जिम्मेदारी और फैसलों को लेकर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि 9 से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद में राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed