{"_id":"686d0b57c5a764c6ec0dd0f9","slug":"father-and-son-died-after-falling-into-a-well-bodies-of-both-were-taken-out-family-members-in-bad-condition-in-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत, बाहर निकाले गए दोनों के शव, परिजनों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की मौत, बाहर निकाले गए दोनों के शव, परिजनों का बुरा हाल
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 08 Jul 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर जिले के एक गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब पिता-पुत्र कुएं में गिर गये। इस घटना से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है की बेटे को बचाने के लिए पिता कुएं पर कूद गया इससे दोनों की जान चली गई।
पिता-पुत्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिलासपुर जिले के एक गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब पिता-पुत्र कुएं में गिर गये। इस घटना से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है की बेटे को बचाने के लिए पिता कुएं पर कूद गया इससे दोनों की जान चली गई फिलहाल सीपत पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी में सोमवार की देर शाम एक दर्दना हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक बताया जा रहा है कि घर के पीछे बने कुएं में पहले बेटा गिरा, फिर उसे बचाने गए पिता की भी जान चली गई। यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है।
Trending Videos
ग्रामीणों ने शाम 7 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला।एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। बताया गया कि कुआं करीब 25 फीट गहरा था और उसमें लगभग 5 फीट पानी भरा हुआ था। घटना के समय कैलाश की पत्नी की तबीयत खराब थी और वह घर के भीतर सो रही थी, जिससे उसे हादसे की जानकारी देर से मिल सकी। मिली जानक्थी के मुताबिक ग्राम ऊनी निवासी कैलाश गोस्वामी 40 वर्ष ने कुछ दिन पहले अपने घर के पीछे एक कुआं बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसमे सफाई न होने से उसमें बदबू फैल रही थी और कई मेंढक मरे पड़े थे। इन्हीं मेंढकों को निकालने के प्रयास में कैलाश का बेटा अंशु गोस्वामी कक्षा 9वीं का छात्र कुएं में गिर गया। बेटे को गिरते देख कैलाश उसे बचाने कुएं में कूद पड़ा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुएं में पंप भी लगा था जहरीली जिससे करंट के कारण, अथवा पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई हलाकी पोस्टमार्टमके बाद ही मौत के कारणो की सहक जानकारी हासिल होगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।फिलहाल सीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।