सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Minister Kedar Kashyap held a meeting with forest officials and reviewed the work in Bilaspur

बिलासपुर: मंत्री केदार कश्यप ने वन अधिकारियों के साथ की बैठक, काम-काज की समीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 28 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री केदार कश्यप आज बिलासपुर पहुँचे। मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर वन वृत्त के वरिष्ठ वन अधिकारियों की बैठक लेकर वन विभाग के काम -काज की समीक्षा की।

Minister Kedar Kashyap held a meeting with forest officials and reviewed the work in Bilaspur
मंत्री केदार कश्यप ने वन अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री केदार कश्यप आज बिलासपुर पहुँचे। मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर वन वृत्त के वरिष्ठ वन अधिकारियों की बैठक लेकर वन विभाग के काम -काज की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने इको पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर संभाग में देखने,घूमने - फिरने और मनोरंजन के लिए कई आकर्षक केंद्र हैं। इन केन्द्रों तक आसान पहुंच और कुछ बुनियादी सुविधाएं विकसित किए जाएं, तो और बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकेंगे।  इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी बढ़ेगी।बैठक में विभागीय योजनाओं की वनमंडल वार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने तेंदूपत्ता पारिश्रमिक के बचे हुए 1.70 भुगतान को दीपावली के पहले करने के निर्देश दिए। बैंक खाता की तकनीकी दिक्कतों का निदान कर तत्काल हितग्राही के खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

Trending Videos


कश्यप ने कहा कि अगले बरस लगभग 12 लाख पुरुष संग्राहकों को चरण पादुका दिया  जाएगा। इसके लिए उनके पैर का नाप जोख जल्दी भिजवाएं ताकि खरीदी की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से शुरू की जा सके।वन मंत्री केदार कश्यप ने अचानकमार अभ्यारण में बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि पर खुशी जाहिर की ।बैठक में बताया गया कि शावक मिलाकर बाघों की संख्या पिछले दो-तीन साल में 5 से बढ़कर 18 हो गई है।कश्यप ने कहा कि अचानकमार सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा पर्यटन हब बन सकता है। नजदीक में हवाई, रेल सहित सभी तरह की सुविधा यहां तक पहुंचाने के लिए अनुकूल हैं । उन्होंने अचानकमार से लगे क्षेत्रों में बड़े सेलिब्रिटी बुलाकर कार्यक्रम आयोजित प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।तखतपुर के कोपरा जलाशय  को रामसर साइट बनाने के कार्य में तेजी लाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन मंत्री कश्यप ने हाथी मानव द्वंद्व पर कहा की हमें हाथी के साथ रहने की आदत डालना होगा। उन्हें उनके रहवास से दूर अन्यत्र भागना नहीं है । लेकिन यह भी देखना होगा कि वह जन हानि या अन्य किसी तरह की हानि न कर पाए इसके लिए हमें स्वयं ही सचेत रहना पड़ेगा ताकि वे नुकसान ना कर सकें। कटघोरा वन मंडल में हाथी जागरूकता के लिए एआई आधारित ऐप की उपयोगिता की उन्होंने प्रशंसा की।मैदानी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में आदिवासी लोग रहते हैं। वन विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उन्हें कैसे मिले इसे हमें देखना चाहिए ।उन्होंने वन पट्टा के नामांतरण एवं बटवारा की प्रगति की भी समीक्षा की। संभाग के अंतर्गत इस तरह के 366 आवेदन मिले हैं जिसमें से केवल 84 का निराकरण किया गया है । उन्होंने लंबित सभी 280 प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed