सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Mungeli NewsUproar over formation of PIC in Mungeli Municipality

Mungeli News: मुंगेली नगर पालिका में PIC गठन पर बवाल, 24 घंटे भी नहीं टिक पाई परिषद, लगी इस्तीफों की लाइन

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर पालिका परिषद मुंगेली में एक बार फिर अंदरूनी राजनीति खुलकर सामने आ गई है। अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा प्रेसिडेंट इन काउंसिल का गठन किए जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही पार्षदों के इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया।

Mungeli NewsUproar over formation of PIC in Mungeli Municipality
पीआईसी के गठन पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर पालिका परिषद मुंगेली में प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) के गठन को लेकर अंदरूनी राजनीति खुलकर सामने आ गई है। अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा पीआईसी का गठन किए जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही पार्षदों के इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया। इस घटनाक्रम ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और राजनीतिक संतुलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Trending Videos


पीआईसी गठन के बाद अस्थिरता
यह पहली बार नहीं है जब पीआईसी गठन के बाद परिषद में अस्थिरता देखी गई हो। इससे पहले भी PIC गठन के कुछ ही घंटों में पार्षदों ने असहमति जताते हुए इस्तीफे दिए थे। ताजा घटनाक्रम में वरिष्ठ पार्षद अरविन्द वैष्णव, अजय साहू, दिलीप सोनी, संजय चंदेल, प्रतिमा कोशले और राम किशोर देवांगन ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पार्षदों को पीआईसी में शामिल करने पर आपत्ति
वरिष्ठ पार्षद अरविन्द वैष्णव ने अपने लिखित बयान में कहा कि परिषद में कांग्रेस पार्षदों की संख्या अधिक होने के बावजूद PIC में भाजपा पार्षदों को शामिल किया गया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की अलग-अलग विचारधाराओं का हवाला देते हुए इस तरह के पीआईसी गठन को अस्वीकार्य बताया। इसी कारण उन्होंने पीआईसी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

राजनीति में हलचल और अनिश्चितता
पार्षदों के सामूहिक इस्तीफों के बाद नगर पालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष के भीतर भी असंतोष के सुर सुनाई दे रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि जल्द ही इस विवाद का समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर नगर के विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों पर पड़ सकता है। फिलहाल, नगर की राजनीति में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है और सभी की नजरें नगर पालिका अध्यक्ष के अगले कदम पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed