सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Nine people including car swept away in drain accident happened while returning after visiting temple in Bil

बिलासपुर: कार समेत नाले में बहे नौ लोग, मंदिर से दर्शन के बाद लौटते समय हादसा, मासूम की तलाश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार सवार लोग कार सहित नाले में बह गये। 9 लोगों में से आठ लोग बच गए वहीं एक छोटा बच्चा कार सहित पानी में बह गया जिसका एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। 

Nine people including car swept away in drain accident happened while returning after visiting temple  in Bil
कार समेत नाले में बहे नौ लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार सवार लोग कार सहित नाले में बह गये। 9 लोगों में से आठ लोग बच गए वहीं एक छोटा बच्चा कार सहित पानी में बह गया जिसका एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। 

Trending Videos


दरअसल सिपत थाना क्षेत्र की घटन है हरेली पर्व पर माता शक्ति दाई मंदिर उच्चभट्ठी से दर्शन कर लौट रहे परिवार के उपर दुखो का पहाड टुट पडा।ग्राम खम्हरिया के रहने वाले मोहनलाल साहू उम्र 29 वर्ष अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों समेत कुल 9 लोगों के साथ वेगनआर कार से ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर से वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान झलमला गांव के तुंगन नाला पुल पर करीब 3 फीट पानी बह रहा था। कार मोहन चला रहा था। पुल पार करते वक्त कार पानी के तेज बहाव में करीब 60 फीट दूर बह गई। कार में चार बड़े और पांच बच्चे सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सभी लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए और चार बच्चों को बचा लिया गया। मगर मोहनलाल का तीन साल का बेटा तेजस मां का हाथ छूटते ही कार समेत पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही सीपत टीआई गोपाल सतपथी पुलिस टीम और डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचे। वही रात के अंधेरे में तलाश करना भारी मुश्किल हो,रहा था रहा था फिर भी पुलिस और ग्रामीण युवाओं ने मशाल की रोशनी में नाले में उतरकर बच्चे और कार को खोजा, लेकिन कोई पता नही चल पाया। आज सुबह एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन शुरू कर तलाशमे फिर जुट गई है। फिलहाल सीपत पुलिस ने अनुमान जताया है कि कार और मासूम झलमला-सेलर एनीकट के पास, पुल से करीब 800 मीटर दूर मिल सकते हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed