सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   PIL filed against increasing online betting in Chhattisgarh will now be held in Supreme Court

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के ऑनलाइन सट्टा मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में, जानें याचिकाकर्ता ने क्या कहा

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ दायर जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने अन्य संबंधित मामलों के साथ जोड़कर सुनवाई के लिए ट्रांसफर किया। याचिका में दावा किया गया कि कई ऑनलाइन सट्टा एप छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का उल्लंघन कर रहे हैं, और प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। 

PIL filed against increasing online betting in Chhattisgarh will now be held in Supreme Court
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में होगी। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इस संबन्ध में दायर जनहित याचिका को शीर्ष अदालत ने अन्य संबंधित मामलों के साथ जोड़ते हुए सुनवाई के ट्रांसफर कर लिया है। अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में की जाएगी।

Trending Videos


राज्य में पिछले कुछ समय से ऑनलाइन सट्टा, खासकर बहुचर्चित महादेव सट्टा एप को लेकर कई आपराधिक और राजनीतिक चर्चाएं हो चुकी हैं। इसी कड़ी में दायर जनहित याचिका में कहा गया था कि छत्तीसगढ़ में सक्रिय कई ऑनलाइन सट्टा एप राज्य के जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का खुला उल्लंघन कर रहे हैं और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे एप के माध्यम से करोड़ों का सट्टा राज्य और देश के विभिन्न राज्यों में संचालित किया जा रहा है। इसकी चपेट में कई लोग बर्बाद हो चुके, लेकिन इस पर न प्रतिबंध लग पा रहा न संचालित करने वालों पर पुख्ता कार्रवाई हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट में याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राज्य शासन, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और गृह सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष यह भी कहा कि इन ऑनलाइन सट्टा एप्स के जरिए प्रदेश में आर्थिक, सामाजिक और नैतिक क्षरण हो रहा है, जो कि गंभीर चिंता का विषय है। इस बीच, देश के अन्य हिस्सों में भी ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गईं थीं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित मामलों को एक साथ संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर भी अन्य याचिकाओं के साथ सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर होने वाली सुनवाई न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में चल रहेऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद विशेष रूप से महादेव सट्टा एप जैसे बहुचर्चित मामलों में आने वाले समय में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed