सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Policemen accept bribe at Pachpedi police station constable caught on camera counting bundles of notes in Bila

बिलासपुर: पचपेड़ी थाने में पुलिसकर्मियों ने ली रिश्वत, कॉन्स्टेबल नोटों की गड्डियां गिनते कैमरे में कैद

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Oct 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल गजपाल जांगड़े नोटों की गड्डियां गिनते हुए वीडियो में कैद हुआ है।

Policemen accept bribe at Pachpedi police station constable caught on camera counting bundles of notes in Bila
पुलिसकर्मी ने ली रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल गजपाल जांगड़े नोटों की गड्डियां गिनते हुए वीडियो में कैद हुआ है। आरोपी पुलिसकर्मियों ने गुंडा-बदमाश और आबकारी एक्ट के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर पीड़ित जोगी नायक से 1 लाख 5 हजार रुपये वसूले। पीड़ित ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos


घटना 6 अक्टूबर की बताई जा रही है। मानिकचौरी निवासी जोगी नायक को हेड कॉन्स्टेबल हरवेंद्र खुंटे ने पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया। वहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। चारों पुलिसकर्मियों ने जोगी नायक को घेर लिया और गुंडा-बदमाश का केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। साथ ही, 50 लीटर शराब की फर्जी जब्ती बनाकर आबकारी एक्ट के तहत फंसाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


डराने-धमकाने के बाद पुलिसकर्मियों ने जोगी नायक को थाना परिसर में बंद कर दिया और जबरन 2 लाख रुपये की मांग की। घबरा गए जोगी नायक को छुड़ाने के लिए उनकी पत्नी कामिनी नायक ने जेवरात बेचे और जमीन गिरवी रखकर 1 लाख 5 हजार रुपये इकट्ठे किए। कामिनी ने पैसे पुलिसकर्मियों को सौंपे, लेकिन बदले में लगातार धमकियां मिलती रहीं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कामिनी नायक कॉन्स्टेबल गजपाल जांगड़े को नोटों का बंडल सौंप रही हैं। गजपाल नोटों को ध्यान से गिन रहा है, जिसमें 500 रुपये के नोटों की गड्डियां पलंग पर बिखरी हुई हैं। कामिनी कुछ नोट हाथ में थामे हुए कह रही हैं, "ये हमारे पास इतने ही पैसे हैं, पति को छोड़ दीजिए।" 

जोगी नायक ने घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखा। पत्र में आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर, मुरीत बघेल और हेड कॉन्स्टेबल हरवेंद्र खुंटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद धमकियां बंद नहीं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed