{"_id":"68d50f43f121494dc00f622e","slug":"three-players-selected-for-44th-national-sub-junior-ball-badminton-championship-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG: तीन खिलाड़ियों का 44वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन, तमिलनाडु में दिखाएंगे कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: तीन खिलाड़ियों का 44वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन, तमिलनाडु में दिखाएंगे कमाल
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ की दो बालिकाएं जॉन अलीना और मोक्षिका यादव तथा एक बालक लियान टोप्पो का चयन छत्तीसगढ़ सब-जूनियर टीम के लिए हुआ है। कोच सूरज नायक के मार्गदर्शन में ये खिलाड़ी 25-28 सितंबर को तमिलनाडु के डिंडीगुल में होने वाली 44वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
तीन खिलाड़ियों का चयन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
44वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 बालक एवं बालिका का आयोजन 25 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजन किया जा रहा। जिसमें बिलासपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के दो बालिका जॉन अलीना, मोक्षिका यादव और एक बालक खिलाड़ी लियान टोप्पो का चयन हुआ है।
Trending Videos
ये तीनों खिलाड़ी मां शारदा मंदिर रेलवे खेल मैदान सिरगिट्टी के खिलाड़ी हैं। बिलासपुर के बॉल बैडमिंटन कोच सूरज नायक इन्हे प्रशिक्षण देते हैं।मां शारदा मंदिर रेलवे खेल मैदान सिरगिट्टी में, इन तीनो खिलाड़ियों ने भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर जिले के लिए, इस आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन सब जूनियर टीम में हुआ है, साथ ही बिलासपुर बॉल बैडमिंटन टीम कोच सूरज नायक का भी चयन छत्तीसगढ़ बालक टीम के कोच के रूप में हुआ है।
सूरज नायक मुढ़ीपार बिल्हा में व्यायाम शिक्षक है, साथ ही ये तीनों खिलाडी सेंट यूजिन स्कूल मुढ़िपार के विद्यार्थी हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के चयन से ख़ुश हो कर माँ शारदा मंदिर बॉल बैडमिंटन मैदान के नवीन सिंह सर, बिलासपुर बॉल बैडमिंटन टीम के विनीत वर्मा, श्रीकांत बघाड़े,मनीष साईंरे,एम.रवि, गिरीश कुमार,विल्सन पाल,ने प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।