छत्तीसगढ़: मंत्री-विधायकों और सांसदों का घर-घर परेड शुरू; किसी के भी घर पहुंच सकते हैं सीएम, जानें पूरा प्लान
BJP Ghar-Ghar Chalo Abhiyan (Door to Door Campaign) पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के केंद्र में 12 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी छत्तीसगढ़ में 'घर-घर चलो अभियान' की शुरुआत की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BJP Ghar-Ghar Chalo Abhiyan (Door to Door Campaign) पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के केंद्र में 12 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी छत्तीसगढ़ में 'घर-घर चलो अभियान' की शुरुआत की है। आठ जून से ही पार्टी के नेता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। जनता की नब्ज टटोलने के लिये लोगों से सीधी बातचीत कर रहे हैं। इस कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय भी किसी भी व्यक्ति के घर पहुंच सकते हैं। पार्टी हाइकमान ने साफ कर दिया है कि केवल भाषण देने से काम नहीं चलेगा। फिल्ड में उतरना होगा और लोगों के घर पहुंचकर उनसे सीधी बातचीत करने पड़ेगी।
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आज 10 जून को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। वहीं आम जनता भी इसमें शामिल होगी। इस अभियान की सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ ही राज्य के किसी भी जिले में अचानक किसी के भी घर पहुंच सकते हैं। उनके साथ ही डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और अन्य मंत्री भी जनता से सीधा संवाद करेंगे। उनसे राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। इसमें राशन, पानी, पीएम आवास योजना, महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं आदि सवाल पूछ सकते हैं।
मंत्रियों-विधायकों को मिला निर्देश
इस संबंध में सीएम विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और संगठन महामंत्री पवन साय ने सोमवार को विधायकों और सांसदों की वर्चुअली बैठक ली। इसमें सबको निर्देश दिया गया है। पार्टी ने नेताओं को उनके कद के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि कोई भी नेता बहानेबाजी नहीं बना सके।
संगठन से मिला है ये टारगेट
- मंत्री, विधायक और सांसद: प्रत्येक को कम से कम 50-50 नए लोगों से संवाद करना है।
- राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष: 25-25 लोगों से मिलेंगे।
- जिला पदाधिकारी:15-15 लोगों के घर जाना है।
- मंडल अध्यक्ष: 10-10 लोगों से संपर्क करना होगा।
क्या है इस अभियान का मकसद?
कुल मिलाकर इस अभियान को देखा जाये तो यह विधानसभा चुनाव 2028 और लोकसभा चुनाव 2029 की बिसात अभी से बिछने लगी है। बीजेपी अभी से अपनी जमीन पकड़ और मजबूत करना चाहती है ताकि को विपक्ष को कही से कोई मौका न मिल सके। पार्टी सोमवार से ही प्रदेश के कई इलाकों में इस अभियान का बिगुल फूंक चुकी है। सभी मंत्री, विधायक, नेता अपने-अपने क्षेत्रों में दौरे पर निकल चुके हैं।