सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   GPM News Two more miscreants arrested in Kotmi bullion trader murder case

छत्तीसगढ़: GPM में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

कोटमी सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी लूट-हत्या मामले में दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

GPM News Two more miscreants arrested in Kotmi bullion trader murder case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कोटमी में हुए बहुचर्चित सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी लूट व हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ पुलिस, बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे दो और आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या और लूट में प्रयुक्त दो देशी कट्टे, चार कारतूस तथा तीन मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।



पूरा मामला 26 मई को पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार का है। जहां पर पेंड्रा के रहने वाले सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूटपाट का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस की विशेष टीम ने जांच शुरू की और पहले ही स्थानीय स्तर पर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों को व्यापारी की गतिविधियों और कारोबार की जानकारी सीपत क्षेत्र में रहने वाले एक सहयोगी के माध्यम से मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन, मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लगातार ठिकाने बदल रहे आरोपियों का पीछा किया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय अपराधी सुजीत कुमार उर्फ राजू दास को बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के केवटादार गांव से व सतनाम कुमार दास उर्फ संजय दास को झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों और सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सतनाम कुमार दास के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच तथा सुजीत कुमार दास के खिलाफ दस से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों की निशानदेही पर हथियार और कारतूस बरामद किए गए, जिससे मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हत्याकांड से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। फरार अन्य आरोपियों और सहयोगियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा जल्द ही मामले में और खुलासे होने की संभावना है। वहीं इस पूरे प्रकरण में अब तक पुलिस ने सात आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed