{"_id":"67f236a7702c1761b7042d1e","slug":"body-of-a-man-was-found-under-a-transformer-in-a-field-in-dhamtari-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: खेत में ट्रांसफार्मर के नीचे मिला शख्स का शव, शिनाख्तगी के बाद जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: खेत में ट्रांसफार्मर के नीचे मिला शख्स का शव, शिनाख्तगी के बाद जांच में जुटी पुलिस
Sun, 06 Apr 2025 01:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:39 PM IST
सार
धमतरी जिले में खेत में ट्रांसफार्मर के नीचे एक शख्स का शव मिला है। शव की शिनाख्त हो चुकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी के सोरिद वार्ड में ट्रांसफार्मर के नीचे खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त राजेश रजक (58) के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि पांच अप्रैल की रात में सोरिद खार बाईपास किनारे खेत में किसानों ने औंधे मुंह पड़ी एक व्यक्ति की लाश देखी। कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। शव ट्रांफार्मर के नीचे पड़ा था, इसलिए पुलिस ने पहले विद्युत विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर विभाग के कर्मचारी लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंचे।
विज्ञापन
पहुंचने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने करंट की सप्लाई कर चेक किया, जिसके बाद शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इधर बताया गया है कि मृतक राजेश रजक अपने घर से शनिवार की सुबह छह बजे से निकला हुआ था, जिसकी परिजन छानबीन कर रहे थे। इसके बाद रात में परिजनों को शव मिलने की सूचना मिली। मृतक के जले हाथ को देखकर करंट से मौत की आशंका है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
विज्ञापन