{"_id":"67f3bbc98e5c9936cf0080cc","slug":"body-of-man-was-found-hanging-in-a-hotel-in-dhamtari-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरा नंबर 208 का खौफनाक मंजर: होटल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शख्स का शव, नेटवर्क मार्केटिंग करता था किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरा नंबर 208 का खौफनाक मंजर: होटल में फांसी के फंदे पर लटका मिला शख्स का शव, नेटवर्क मार्केटिंग करता था किशोर
Mon, 07 Apr 2025 05:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 07 Apr 2025 05:24 PM IST
सार
धमतरी जिले में एक होटल में एक शख्स का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि वह नेटवर्क मार्केटिंग का काम करता था। उसे के सिलसिले में बिलासपुर से धमतरी आया था।
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी शहर के नए बस स्टैंड स्थित एक होटल के बंद कमरे से फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। कमरे में लाश मिलने से होटल संचालक सहित आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त किशोर कुमार वैष्णव निवासी गांव डंगनिया सीपत थाना, बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक अप्रैल को नेटवर्क मार्केटिंग के काम से धमतरी आया था और नए बस स्टैंड स्थित आशियाना होटल में रुका हुआ था। वहीं, सोमवार को पूरे होटल में तेज बदबू आने लगी। कर्मचारियों ने पता कि तो पता चला कि कमरा नंबर 208 से बदबू आ रही है। इसकी सूचना होटल संचालक को दी गई। संचालक मौके पर पहुंचा और कमरे को देखा तो कमरा अंदर से बंद था। वहीं, खिड़की से झांककर देखा तो फांसी से एक युवक को लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। वहीं, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई ।कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि मृतक किशोर कुमार वैष्णव एक अप्रैल को होटल में आया था। वहीं, होटल संचालक के द्वारा सूचना दी गई थी। जहां मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही कमरे के दरवाजा खोला जाएगा।
विज्ञापन