फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Congress Satyagraha over Haldwani incident; protest against ED Action

हल्द्वानी घटना पर कांग्रेस का सत्याग्रह: कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में किया पैदल मार्च, ED के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 14 Aug 2026 11:03 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 11:03 PM IST
सार

CG Congress Satyagraha: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में आज शुक्रवार को प्रदेशभर में सत्याग्रह  किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पैदल मार्च किया। रायपुर के राजीव गांधी चौक से बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाल कर सत्याग्रह किया गया।

विज्ञापन
CG Congress Satyagraha over Haldwani incident; protest against ED Action
कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, निकाला पैदल मार्च - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

CG Congress Satyagraha: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में आज शुक्रवार को प्रदेशभर में सत्याग्रह  किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पैदल मार्च किया। रायपुर के राजीव गांधी चौक से बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाल कर सत्याग्रह किया गया।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना बेहद आहत करने वाला और निंदनीय है। यह भाजपा की जातिगत भेदभाव, संकीर्ण मानसिकता और दलित विरोधी सोच को दिखाती है। अगर भाजपा-आरएएस को दलितों से इतनी ही घृणा है, तो ट्रेन, बस, हवाई यात्रा भी ना करें। इनको तो भोजन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि अन्न और सब्जियां भी दलितों के श्रम से ही इनके घर तक पहुंचती हैं।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि अंग्रेजों के चाटुकारों के वैचारिक वंशज आज भी विभाजनकारी नीतियों पर ही चल रहे हैं। समाज में द्वेष और वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देना चाहते हैं। न्यायपालिका से भी आग्रह है कि इस असंवैधानिक और अमानवीय कृत्य पर स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करें और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। जातिगत भेदभाव का लोकतांत्रिक भारत में कोई स्थान नहीं है। हम लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघी भाजपाइयों के भेदभावपूर्ण ओछी मानसिकता का पुरजोर विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के खिलाफ दूसरे दिन भी कांग्रेस का धरना
ईडी के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। पू्र्व सीएम भूपेश ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस का सीधा राजनैतिक मुकाबला नहीं कर पा रही तो वह ईडी को आगे कर के अपने मंतव्य पूरा करना चाहती है। जैसे भाजपा का मोर्चा संगठन, भाजपा युवा मोर्चा है, भारतीय जनता महिला मोर्चा, किसान मोर्चा है वैसे ही ईडी भी अब भारतीय जनता ईडी मोर्चा, आईटी, भारतीय जनता आईटी मोर्चा, सीबीआई, भारतीय जनता सीबीआई मोर्चा बन चुकी है। कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed