फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Protests Mount Over Alleged Harassment at Korba Girls Hostel NSUI Issues 15-Day Ultimatum

CG: आवासीय संस्थानों पर उठे सवाल, कन्या छात्रावास में अधीक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप, NSUI ने दी चेतावनी

Fri, 14 Aug 2026 10:50 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 10:50 AM IST
सार

कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास की छात्राओं ने अधीक्षिका पर मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, जबरन मालिश और घरेलू काम कराने के आरोप लगाए हैं। एनएसयूआई ने जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Protests Mount Over Alleged Harassment at Korba Girls Hostel NSUI Issues 15-Day Ultimatum
कन्या छात्रावास अधीक्षका के खिलाफ हुआ विरोध - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरबा जिले में आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ रहा है। पहले छुरी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने 3 अगस्त को एनएच-130 पर चक्काजाम कर प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब पोड़ी उपरोड़ा स्थित 100 सीटर कन्या छात्रावास की छात्राओं ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि अधीक्षिका उनसे जबरन मालिश कराती हैं और मना करने पर धमकी दी जाती है। इसके अलावा छात्राओं से घरेलू और निजी काम भी करवाए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


भोजन की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
छात्राओं ने छात्रावास में भोजन व्यवस्था में भी भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मेन्यू के अनुसार खाना नहीं दिया जाता और भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। खाना मांगने पर अधीक्षिका द्वारा अमानवीय भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप छात्राओं ने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई ने छात्राओं से की मुलाकात
मामला सामने आने के बाद एनएसयूआई की टीम पोड़ी उपरोड़ा पहुंची। टीम ने छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। NSUI नेताओं ने कहा कि छात्राओं की शिकायतें बेहद गंभीर हैं और प्रशासन का रवैया उदासीन नजर आ रहा है। एनएसयूआई जिला सचिव इमरान अली ने बताया कि छात्राओं ने पहले भी संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को शिकायत दी थी और प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद जिला प्रशासन मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

15 दिन का अल्टीमेटम, 16वें दिन चक्काजाम की चेतावनी
एनएसयूआई और छात्र संगठनों ने प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। इमरान अली ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर छात्राओं की सभी मांगें पूरी नहीं की गईं और दोषी अधीक्षिका के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 16वें दिन उग्र चक्काजाम किया जाएगा। छात्राओं में भी भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि वे पढ़ाई के लिए छात्रावास में आई हैं, प्रताड़ना सहने के लिए नहीं।


ये भी पढ़ें-  CG: स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा महाराष्ट्र में मिली, युवक पर दुष्कर्म का आरोप; 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

एनएसयूआई ने रखीं ये मांगें
एनएसयूआई ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही छात्रावास में मेन्यू के अनुसार भोजन और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने, छात्राओं की सुरक्षा के लिए निगरानी समिति बनाने तथा अधीक्षिका को तत्काल हटाने की मांग की गई है। छुरी के एकलव्य आवासीय विद्यालय के बाद अब पोड़ी उपरोड़ा की घटना से जिले के आवासीय संस्थानों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र संगठनों का कहना है कि छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed