{"_id":"6a7e96ada0779a35d0012c1f","slug":"cg-congress-satyagraha-today-protest-against-haldwani-incident-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह आज: प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन, कांग्रेसी करेंगे पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह आज: प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन, कांग्रेसी करेंगे पैदल मार्च
Fri, 14 Aug 2026 09:46 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:46 AM IST
सार
CG Congress Satyagraha: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के समर्थन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Congress Satyagraha: छत्तीसगढ़ कांग्रेस हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में आज शुक्रवार को प्रदेशभर में जिला स्तरीय सत्याग्रह करेगी। इस दौरान कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकालेंगे। इस संबंध में कांग्रेस ने सभी जिला, शहर, नगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठ-विभागों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किये गये हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में 14 अगस्त की शाम विशाल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के समर्थन में किया जा रहा है।
जिला स्तर पर मार्च और सत्याग्रह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज शाम को प्रदेश के सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों में मार्च, सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, कांग्रेस कमेटियों, मोर्चा संगठनों और प्रकोष्ठ-विभागों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया है। जहां कांग्रेसी दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के पास ईडी, सीबीआई,ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद हल्द्वानी घटना के विरोध में खड़गे के समर्थन में पैदल मार्च एवं सत्याग्रह करेंगे, जो राजीव गांधी चौक से अंबेडकर चौक तक किया जाएगा।
विज्ञापन
हल्द्वानी में रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' का विरोध
हाल ही में हिंदू राइट विंग संगठन ने हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के स्थल पर गंगाजल से तथाकथित "शुद्धिकरण" का अनुष्ठान किया गया था। कांग्रेस का आरोप है कि मंच पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी के कारण स्थल को कथित तौर पर ‘अपवित्र’ बताया गया और इसके बाद गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। कांग्रेस का कहना है कि यह शर्मनाक कृत्य है। यह केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान ही नहीं है बल्कि करोड़ भारतीयों की गरिमा, समानता और संवैधानिक मूल्यों पर भी सीधा प्रहार है। भारत के संविधान के मुताबिक, लोकतांत्रिक समाज में ऐसी भेदभावपूर्ण प्रथाओं और मानसिकता का कोई स्थान नहीं है।