फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The CBI raided the office of a senior DME of the railway, accusing the railway official of demanding a bribe i

Bhilai: PP यार्ड में CBI की दबिश, वरिष्ठ रेलवे अधिकारी से पूछताछ; बिल पास कराने के बदले रकम मांगने की शिकायत

Fri, 14 Aug 2026 07:53 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 07:53 PM IST
सार

वरिष्ठ रेलवे अधिकारी पर ठेकेदार के रनिंग बिल को पास करने के बदले कथित तौर पर मोटी रकम मांगने की शिकायत के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। सीनियर डीएमई अनमोल उइके के कार्यालय में पहुंचकर उनसे पूछताछ शुरू की और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
 

विज्ञापन
The CBI raided the office of a senior DME of the railway, accusing the railway official of demanding a bribe i
रेलवे के पीपी यार्ड में सीबीआई की दबिश।

विस्तार

दुर्ग जिले के भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे के पीपी यार्ड में गुरुवार देर शाम उस समय हलचल बढ़ गई, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम अचानक पहुंची। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी पर ठेकेदार के रनिंग बिल को पास करने के बदले कथित तौर पर मोटी रकम मांगने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। सीबीआई की टीम ने सीनियर डीएमई अनमोल उइके के कार्यालय में पहुंचकर उनसे पूछताछ शुरू की और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीनियर डीएमई अनमोल उइके के खिलाफ दिल्ली स्थित सीबीआई में शिकायत पहुंची थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रेलवे में काम करने वाले एक कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल को मंजूरी देने के एवज में रकम की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद सीबीआईने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की और इसके बाद चरोदा पीपी यार्ड में टीम भेजी गई।
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की करीब आठ सदस्यीय टीम चरोदा पीपी यार्ड पहुंची। टीम में दिल्ली और छत्तीसगढ़ पासिंग वाहनों से पहुंचे अधिकारी शामिल थे। यार्ड में पहुंचने के बाद अधिकारियों ने सीधे सीनियर डीएमई के कार्यालय में जाकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान कार्यालय में रखे जरूरी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के संबंध में सीबीआई की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरोदा स्थित पीपी यार्ड रेलवे के लिए महत्वपूर्ण है। यहां रेलवे वैगनों के मेंटेनेंस और उनसे जुड़े तकनीकी कार्य किए जाते हैं। ऐसे में यार्ड में सीबीआई की कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में भी चर्चा तेज हो गई है। चरोदा का पीपी यार्ड इससे पहले भी सीबीआई की कार्रवाई के चलते सुर्खियों में रह चुका है। वर्ष 2023 में भी कॉन्ट्रैक्टर से कमीशन लेने के आरोपों की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने यहां दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed