{"_id":"6a7efb2e742f2e03870ac916","slug":"following-a-minor-dispute-a-husband-beat-his-wife-to-death-with-a-stick-the-accused-husband-has-been-arrested-and-the-police-are-investigating-the-matter-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4611825-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: बिना बताए घर से जाने को लेकर विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या की;गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: बिना बताए घर से जाने को लेकर विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या की;गिरफ्तार
Fri, 14 Aug 2026 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:37 PM IST
सार
खोडरी चौकी अंतर्गत केंवची गांव में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक पति ने पत्नी के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र की खोडरी चौकी अंतर्गत केंवची गांव में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पुलिस के मुताबिक पति ने पत्नी के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति नन्दलाल बैगा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केंवची निवासी नरेश बैगा ने खोडरी चौकी में घटना की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता नन्दलाल बैगा और बिरसिया बाई के बीच लंबे समय से घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। खासतौर पर बिरसिया बाई के बिना बताए घर से चले जाने की बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।
बताया गया कि घटना के बाद नन्दलाल ने अपने बेटे नरेश और उसके दोस्त को जानकारी दी कि उसने पत्नी बिरसिया बाई के साथ डंडे से मारपीट की है और वह कोई हरकत नहीं कर रही है। परिजन जब घर पहुंचे तो बिरसिया बाई मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही खोडरी चौकी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और अन्य सामग्री जब्त की। साथ ही मौके का नजरी नक्शा तैयार किया गया और घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए गए। मृतका के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। पुलिस ने आरोपी नन्दलाल बैगा, उम्र 49 वर्ष, निवासी उंराव पारा, केंवची को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान मिले मेमोरेंडम के आधार पर घटना में इस्तेमाल डंडा और खून लगा कपड़ा बरामद कर जब्त किया गया।