{"_id":"6ad852205041bbc19a0b21a3","slug":"cg-morning-news-chhattisgarh-hockey-league-begins-today-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी मॉर्निग न्यूज: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज आज, दशहरा उत्सव में शामिल होंगे सीएम साय, जानें क्या रहेगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी मॉर्निग न्यूज: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज आज, दशहरा उत्सव में शामिल होंगे सीएम साय, जानें क्या रहेगा खास
Wed, 21 Oct 2026 11:18 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:18 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन कई इवेंट के नाम रहेगा। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे माना में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे। इसके बाद नवा रायपुर में होने वाले अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला की शुरुआत करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां जल जीवन मिशन का प्रजेंटेशन देखेंगे।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बुधवार का दिन कई इवेंट के नाम रहेगा। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे माना में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे। इसके बाद नवा रायपुर में होने वाले अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला की शुरुआत करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां जल जीवन मिशन का प्रजेंटेशन देखेंगे। वहां से बिलाईगढ़ के लिए रवाना होंगे। यहां पर दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वो भंडारपुरी पहुंचेंगे, जहां गुरु दर्शन और संत समागम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम करीब साढ़े सात बजे सीएम हाउस वापस लौट आयेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल होंगे। केंद्र सरकार से 713 करोड़ रुपये और राज्य सरकार से 682 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। योजना के तहत गंजमंडी री-डेवलपमेंट और नवीन मार्केट में व्यावसायिक केंद्र विकसित किया जाएगा। छोकरानाला में 197 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। भनपुरी-रावांभाठा में 150 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने का प्रस्ताव है। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 675 करोड़ रुपये की योजना पर भी मंथन होगा। बता दें कि शहर के विकास के लिए अर्बन चैलेंज फंड के तहत 2,853 करोड़ रुपये की लागत से 8 योजनाओं को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सांकरा में रावण दहन आज
सांकरा (धनेली) में दशहरा 21 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा। इसके बाद रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अनुराग शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन की तैयारियां जारी हैं। दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाते हुए ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर हसौद में मनेगा दशहरा महोत्सव
मंदिर हसौद शास्त्री चौक से श्री राम जानकी मंदिर बाड़ा परिसर में चल रही रामलीला के सातवें दिन 21 अक्टूबर को यहां दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री खुशवंत साहेब होंगे।
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज आज
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज बुधवार से आगाज होगा। यह मैच रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। लीग में 6 फ्रेंचाइजी टीमें भाग ले रही हैं। इनके बीच 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मुकाबले खेले जाएंगे। दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।