{"_id":"6a2945a50072bb3f3d0d9669","slug":"cg-news-fake-baba-narendra-shastri-arrested-in-molestation-case-at-raipur-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: दर्द ठीक करने के बहाने महिला से की गंदी बात; चावल देकर भविष्य बताने वाले पाखंडी बाबा नरेंद्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: दर्द ठीक करने के बहाने महिला से की गंदी बात; चावल देकर भविष्य बताने वाले पाखंडी बाबा नरेंद्र गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Fake baba Narendra shastri arrested in CG: पुलिस की कार्रवाई के बावजूद फर्जी बाबाओं की बुरी नजर रुकने का नाम नहीं ले रही है।
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : CG News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Fake baba Narendra shastri arrested in CG: पुलिस की कार्रवाई के बावजूद फर्जी बाबाओं की बुरी नजर रुकने का नाम नहीं ले रही है। छत्तीसगढ़ में फिर एक ढोंगी बाबा ने महिला पर गंदी निगाह डाली है। दर्द ठीक करने के बहाने पाखंडी बाबा ने महिला से गंदी बात को अंजाम दिया। चावल देकर दूसरों का भविष्य बताने वाले कथावाचक पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महासमुंद जिले की बागबाहरा पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर यौन उत्पीड़न के आरोप में पंडित नरेन्द्र नयन शास्त्री को गिरफ्तार किया है। उस पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बाबा राजधानी रायपुर के सिलयारी निवासी हैं। वह कथावाचक और ज्योतिषाचार्य के रूप में विख्यात है। पुलिस ने इस मामले को हाई प्रोफाइल होने का अंदेशा जताया है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से साफतौर पर इंकार कर रही है। मामले में जांच के बाद ही जानकारी देने की बात कही है।
इस पाखंडी बाबा को चावल वाले या चाय वाले बाबा के नाम से जाना जाता है। वह चावल और लाल फूल देकर लोगों का भविष्य बताता था। अब पुलिस की जाल में फंसकर उसका भविष्य खुद खतरे में है। 9 जून को बागबाहरा पुलिस रायपुर के सिलियरी पहुंची। उसे सिलियरी से हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए बागबाहरा लेकर आई। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि सिलियरी में नरेंद्र शास्त्री का घर है और यहीं पर रहकर वह अपनी गतिविधियों को अंजाम देता था। वह ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवचन देता था।
विज्ञापन
महिला के साथ कई बार किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि वह दर्द से काफी परेशान थी। पाखंडी बाबा ने दर्द दूर करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाबा यही तक नहीं रुका, उसने कई बार लाचार महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बाबा पर एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करने को लेकर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पहले भी पुलिस की जाल में फंस चुके हैं पाखंडी बाबा-
जांजगीर चांपा का ढोंगी निर्मल बाबा
इसी तरह का एक मामला प्रदेश के जांजगीर चांपा जिले में देखने को मिला था। जहां दर्द से परेशान एक महिला पाखंडी निर्मल बाबा के पास पहुंची थी। बाबा ने उसे चमत्कारिक तरीके से ठीक करने का झांसा देकर प्रसाद खिलाया। फिर उसे मैहर में बुलाकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और न्यूड फोटो भी खींच लिए। जब महिला ने विरोध किया तो बाबा ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बाबा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: रंगमिजाज बाबा: विदेशी लड़कियों के साथ आश्रम में करता था ये काम, गांजा-चिलम समेत मिले ये आपत्तिजनक सामान, Video
डोंगरगढ़ का पाखंडी बाबा तरुण अग्रवाल, मिली थी आपत्तिजनक सामग्री
इधर, प्रदेश की पवित्र नगरी डोंगरगढ़ में भी पाखंडी बाबा के यहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए गए थे। यहां के प्रज्ञागिरी पहाड़ के पास तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 वर्ष) के यहां से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। आरोपी साधु की वेश में जटा बढ़ाकर रहता था और लोगों को गुमराह करता था। इतना ही नहीं आरोपी ने गोवा में योग सीखा और विदेशियों को भी योग सिखाता था। डोंगरगढ़ में वह डेढ़ साल से रह रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके यहां से आपत्तिजनक सामग्री, वियाग्रा,मदहोश करने वाले इंजेक्शन बरामद किए गये थे।