सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: IAS Ramesh Kumar appointed Commissioner of CG Cooperation and Registrar Department

छत्तीसगढ़: आईएएस रमेश कुमार को मिली नई जिम्मेदारी; सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के बने कमिश्नर, आदेश जारी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

IAS Ramesh Kumar sharma: छत्तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग के सचिव आईएएस रमेश कुमार शर्मा का ट्रांसफर किया है। उन्हें सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों का कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है।

Chhattisgarh: IAS Ramesh Kumar appointed Commissioner of CG Cooperation and Registrar Department
आईएएस रमेश कुमार शर्मा - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

IAS Ramesh Kumar sharma: छत्तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग के सचिव आईएएस रमेश कुमार शर्मा का ट्रांसफर किया है। उन्हें सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों का कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि रमेश कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर के 2010 बैच के आईएएस है। 






वन विभाग में भी बड़ा बदलाव
वहीं दूसरी ओर वन विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। चार वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा अधिकारियों को नया दायित्व सौंपा गया है। जारी आदेश के मुताबिक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी शालिनी रैना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदीरी दी गई है। वे वर्तमान में वन मुख्यालय में प्रशासन, समन्वय तथा राजपत्रित-अराजपत्रित कार्मिकों से जुड़े पद पर आसीन है। वहीं माधेश्वर डी. को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षण) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में वन्यजीव प्रबंधन एवं योजना, राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण से जुड़े पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed