सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG news: Storyteller Levels Allegations Against minister Minister Rajesh agrwal

कथा कराकर नहीं दिये 15 लाख!: कथावाचक ने मंत्री राजेश पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- विस के बाहर कर लूंगा आत्मदाह

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

CG Politics: कथावाचक डॉ. रामानुरागी ने छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाये हैं। 

CG news: Storyteller Levels Allegations Against minister Minister Rajesh agrwal
कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

CG Politics: कथावाचक डॉ. रामानुरागी ने छत्तीसगढ़ सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाये हैं। कथावाचक ने मंत्री अग्रवाल पर कथा कराने के बाद रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कथावाचन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर विधानसभा के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर इस मामले में कांग्रेस ने मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा है। वहीं मंत्री राजेश अग्रवाल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 

Trending Videos

 
कथावाचक रामानुरागी महाराज का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। महाराज का आरोप है कि दो से नौ जनवरी 2026 तक मंत्री राजेश अग्रवाल के अंबिकापुर स्थित लखनपुर गांव में  श्रीमद्भागवत कथा का पाठ हुआ था। इसके बदले उन्हें पैसे का भुगतान नहीं किया गया। 15 लाख रुपये को लेकर जब वो मंत्री के पास गये, तो उन्हें धक्के मारकर किनारे लगा दिया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए सरकार से कहा कि 
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म की यही मर्यादा है क्या? एक संत के साथ घोर अन्याय और अपमान किया जाता है। इस को लेकर वो विधानसभा के बाहर धरना दे रहे हैं। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।  


कथावाचक ने दी चेतावनी 
कथावाचक ने चेतावनी दी है कि यदि उनके पैसे का भुगतान नहीं किया गया तो वो विधानसभा के बाहर आत्मदाह कर लेंगे और इसके लिये मंत्री जिम्मेदार होंगे। वहीं कथावाचक के आरोपों पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि कथावाचक रामानुरागी महाराज ने भागवत कथा आयोजन करने की बात कहकर संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था। मैंने उनके आवदेन को रिमॉर्क किया था, जैसे अन्य सभी के आवेदन को करता हूं। संस्कृति विभाग ऐसे आयोजन के लिए फंड स्वीकृत नहीं करता है, इसलिए विभाग ने उक्त आवेदन को रद्द कर दिया। अब आवेदन रद्द होने पर वे मुझसे पैसे मांग रहे हैं। मंत्री अग्रवाल ने साफ इंकार किया कि उन्होंने न तो कथा के आयोजन के लिये कहा था और न ही उनके ऊपर कोई देनदारी है। यहां तक कि लखनपुर में आयोजित भागवत कथा में वे गय भी नहीं थे। 

कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज का वीडियो पोस्ट करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज मंत्री राजेश अग्रवाल पर पैसे नहीं देने का आरोप लगाया है। ये बेहद शर्मनाक स्थिति है। एक ओर सरकार दूसरे राज्य के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को प्लेन में बैठाकर बुलाती है, तो वहीं छत्तीसगढ़ के कथावाचकों का पैसा तक नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed