सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Historic Victory OF BJP and NDA in Bengal, Assam, and Puducherry: Celebrations in Raipur bjp office

बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी और एनडीए की ऐतिहासिक जीत: हर तरफ जश्न; भाजपा बोली-नए भारत के संकल्प की विजय

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 04 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

BJP: Chhattisgarh News: आज पांच राज्यों के चुनाव परिणाम परिणाम जारी हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष का माहौल है।

Historic Victory OF BJP and NDA in Bengal, Assam, and Puducherry: Celebrations in Raipur bjp office
बीजेपी नेता किरण देव, अरुण साव, विजय शर्मा, सरोज पांडेय, लता उसेंडी - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार

BJP: Chhattisgarh News: आज पांच राज्यों के चुनाव परिणाम परिणाम जारी हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष का माहौल है। बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई बांटकर एक दूसरे को गले लगकर बधाई और शुभकामनायें दी। इस दौरान बीजेपी कार्यालय में जमकर ढोल नगाड़े बजे। जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने झाल-मुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत पर हर्ष जताया है। 

Trending Videos






उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की जीत बताया है। देव ने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) के संस्थापक और बंगाल के महान सपूत अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को बंगाल की जनता की ओर से दी गई सबसे सच्ची और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। जिस 'एक विधान, एक निशान और एक प्रधान' का सपना उन्होंने देखा था, बंगाल की जनता ने उस पर अपनी मुहर लगा दी है। देव ने कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा पर भरोसा जताकर यह साबित कर दिया है कि उत्तर-पूर्व अब अलगाववाद नहीं, बल्कि विकास की मुख्यधारा के साथ मजबूती से खड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुडुचेरी में भाजपा और गठबंधन के शानदार प्रदर्शन को उन्होंने सेवा और समर्पण की जीत बताया। प्रदेश अध्यक्ष देव ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए केंद्रीय नेतृत्व, छत्तीसगढ़ समेत संबंधित राज्यों के कर्मठ कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया है। देव ने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट करते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और देश केवल 'राष्ट्रवाद' व 'अंत्योदय' की राजनीति को स्वीकार कर रहा है।

'विकास और राष्ट्रवाद' की जीत : अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक बढ़त व शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनता के अटूट विश्वास की जीत बताया है। पश्चिम बंगाल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार स्पष्ट और प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। यह ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त अमर बलिदानी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को पश्चिम बंगाल की पावन धरा की ओर से दी गई सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी प्रकार असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सत्ता में वापसी यह दर्शाती है कि पूर्वोत्तर में शांति और विकास की राजनीति ने विभाजनकारी ताकतों को जड़ से मिटा दिया है। पुडुचेरी में भी भाजपा और एनडीए का शानदार प्रदर्शन प्रधानमंत्री मोदी जी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।


अराजकता पर राष्ट्रवाद की जीत : विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प. बंगाल, असम व पुडुचेरी राज्यों के परिणामों को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया है। यह जीत तुष्टीकरण और अराजकता के विरुद्ध राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय है। बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर तक की जनता ने संदेश दे दिया है कि देश की प्रगति केवल भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। भाजपा ने अपनी पारंपरिक 'हिंदी पट्टी' की छवि को तोड़कर पूरब और दक्षिण-पूर्व की ओर जो विस्तार किया है, वह ऐतिहासिक है। श्री शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम भारतीय राजनीति के कैनवास पर दूरगामी प्रभाव डालने वाले हैं। इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, संबंधित राज्यों के प्रदेश नेतृत्व और कर्मठ कार्यकर्ताओं को श्री शर्मा ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

 यह जीत लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम: डॉ. सरोज पाण्डेय
बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार का गठन तुष्टीकरण की राजनीति के अंत और विकासवाद की शुरुआत है। यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने बंगाल के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भाजपा और एनडीए को मिली शानदार बढ़त और जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए सुश्री पाण्डेय ने इसे 'विकास और राष्ट्रवाद' की जीत बताया है। पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना एक ऐतिहासिक युग परिवर्तन है। डॉ. पाण्डेय ने असम में भाजपा की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी को सुशासन की जीत बताया। उत्तर-पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास ने असम को विकास के नए सोपान पर खड़ा कर दिया है। इसी प्रकार पुडुचेरी में पार्टी का शानदार प्रदर्शन दक्षिण भारत में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है।

सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब 'राष्ट्रवादी राजनीति' बनी मुख्यधारा का हिस्सा: लता उसेण्डी 
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों को देश की राजनीति के लिए 'क्रांतिकारी' बताते हुए असम में पार्टी की 'हैट्रिक' पर खुशी जताई और कहा कि इन चुनावी परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के सुदूर पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में अब 'राष्ट्रवादी राजनीति' मुख्यधारा का हिस्सा बन चुकी है। केंद्र और राज्य में समन्वय से सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा मजबूती मिलने की उम्मीद बढ़ी है। सुश्री उसेण्डी ने कहा जनता ने विकास विरोधी ताकतों को नकार कर डबल इंजन की सरकार पर फिर से भरोसा जताया है। पुडुचेरी के परिणाम यह सिद्ध करते हैं कि भाजपा अब केवल उत्तर भारत की पार्टी नहीं, बल्कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक जनता की पहली पसंद बन चुकी है। सुश्री उसेण्डी ने इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व तथा करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का अभिनंदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed