सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chaos over Sunny Leone's event in Raipur, Bajrang Dal protests the event

CG: सनी लियोनी के इवेंट को लेकर हंगामा, बजरंग दल ने किया विरोध, बोले- राम के ननिहाल में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Feb 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठन बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया के जरिए आयोजकों को चेतावनी दी है।

Chaos over Sunny Leone's event in Raipur, Bajrang Dal protests the event
सनी लियोनी के इवेंट को लेकर हंगामा, बजरंग दल ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठन बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया के जरिए आयोजकों को चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम राज्य की सांस्कृतिक और सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं।
Trending Videos


बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और यहां किसी भी तरह की अश्लीलता स्वीकार नहीं की जाएगी। पोस्ट में कार्यक्रम आयोजित करने वालों को स्पष्ट शब्दों में आगाह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन का आरोप है कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ हैं। बजरंग दल ने कहा है कि यदि तय तारीख पर कार्यक्रम कराया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी के एक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, जिसे लेकर विरोध तेज होता जा रहा है।

इस मामले में रवि वाधवानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में ऐसे कार्यक्रम हुए हैं, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि पर इस तरह के आयोजन किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वाधवानी ने यह भी सवाल उठाया कि क्या केवल आर्थिक लाभ के लिए ऐसे कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed