फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cheated farmers of Rs 21 lakh by pretending to be market president in Bemetara

Bemetra: खुद को मंडी अध्ययक्ष बताकर किसानों से खरीदी फसल, 21 लाख रुपये की ठगी

Fri, 11 Oct 2024 09:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Oct 2024 09:01 PM IST
सार

बेमेतरा जिले में किसानों के साथ करीब 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसानों से फसल की खरीददारी करता था और उनके रुपये नहीं देता था।

विज्ञापन
Cheated farmers of Rs 21 lakh by pretending to be market president in Bemetara
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवागढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को किसानों के साथ करीब 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को राजनांदगांव जिले के मंडी अध्यक्ष बताता था और बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के किसानों के साथ 21 लाख रुपये की ठगी कर दी। पुलिस ने आरोपी को तीन माह बाद गिरफ्तार किया है। ये किसानों से फसल की खरीदी करता था व उनके राशि को नहीं देता था। 

विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित किसान मनीष साहू (23) पुत्र गोपाल साहू निवासी ग्राम नेवसा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा ने 27 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी लीलाराम साहू ने क्षेत्र के किसानों से उनके उपज को करीब 21 लाख 4 हजार 300 में रुपये में खरीदा था, लेकिन रुपये नहीं दे रहा था। इस मामले में पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी लीलाराम साहू ग्राम उरकुरा थाना खमतराई (रायपुर) क्षेत्र से पकड़ा है। 
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से दो चार पहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 पीजे 6920, सीजी 25 एम 5071 को जब्त किया है। आरोपी लीलाराम साहू द्वारा अपने आप को मंडी अध्यक्ष राजनांदगांव बताकर किसानों से ठगी कर खरीदी किया। विवेचना पर आरोपी के खिलाफ धारा 419 पृथक से जोड़ा गया हैं। आरोपी लीलाराम साहू पिता ताराचंद साहू (27) निवसी ग्राम पचभैया थाना दाढी जिला बेमेतरा, वर्तमान निवासी ग्राम उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed