CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से; कुल पांच बैठकों में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Chhattisgarh Assembly monsoon session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सत्र 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। सत्र के दौरान वित्तीय कार्य के साथ ही अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष को घेरेगा। इसे लेकर विपक्ष ने रणनीति बना ली है।
कुल मिलाकर इस सत्र में भी गहमागहमी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही विपक्ष खाद, बीज, सिंचाई , बिजली, पानी, शिक्षा सत्र में मंत्रों के उच्चारण आदि मुद्दों पर सत्ता पक्ष से सवाल करेगा।
जानें पांच दिनों के सत्र में क्या रहेगा खास -
13 जुलाई : प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
14 जुलाई :प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
15 जुलाई :प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
16 जुलाई : प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य
17 जुलाई: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य (निजी संकल्प एवं विधेयक)
दूसरी ओर सरकार अपने महत्वपूर्ण एजेंडे और प्रस्तावों को सदन से पारित कराने की तैयारी में है। देखा जाए तो मानसून सत्र भले ही पांच दिन का है, लेकिन सरकार और विपक्ष में तीखी बहसों के साथ कई महत्वपूर्ण फैसलों पर सबकी टिकी निगाहें रहेगी।