फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh extends help to flood-hit Assam; CM Vishnudev Sai announces Rs 5 crore aid

CG: बाढ़ से बेहाल असम के लिए छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम विष्णुदेव साय ने 5 करोड़ की सहायता की घोषणा

Sun, 09 Aug 2026 07:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Aug 2026 07:40 PM IST
सार

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन
Chhattisgarh extends help to flood-hit Assam; CM Vishnudev Sai announces Rs 5 crore aid
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने असम के लोगों के प्रति एकजुटता जताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पांच करोड़ रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने बातचीत के दौरान असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता और सरकार असम के लोगों के साथ खड़ी है। सहायता राशि का उद्देश्य बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के प्रयासों में सहयोग देना है।

असम में बाढ़ की स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। राज्य में इस साल बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1.47 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। कई प्रभावित क्षेत्रों में घर और सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। हालात के चलते बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में जाना पड़ा है।


असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के 12 जिले अभी भी बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें सोनितपुर, नगांव, गोलाघाट, शिवसागर, होजाई, दरांग, जोरहाट, धेमाजी, चराईदेव, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर और बिस्वनाथ शामिल हैं। गोलाघाट जिले में एक और मौत की पुष्टि के बाद इस साल बाढ़ से मृतकों की संख्या 99 हो गई है।

बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या के लिहाज से गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बना हुआ है। यहां 61,735 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इसके बाद शिवसागर में 43,492 और जोरहाट में 24,283 लोग प्रभावित बताए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दिन की तुलना में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या में कुछ कमी आई है। शुक्रवार को राज्य के 13 जिले बाढ़ प्रभावित थे और प्रभावित आबादी 1.55 लाख से अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed