{"_id":"6a788c8710c2c5f8de0cfc83","slug":"video-of-cutting-cake-with-sword-goes-viral-in-raipur-questions-raised-over-shiv-sena-leader-s-birthday-party-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायपुर में तलवार से केक काटने का VIDEO वायरल, शिवसेना नेता की बर्थडे पार्टी पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायपुर में तलवार से केक काटने का VIDEO वायरल, शिवसेना नेता की बर्थडे पार्टी पर उठे सवाल
Sun, 09 Aug 2026 07:49 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 09 Aug 2026 07:49 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस कमिश्नरेट की रात्रिकालीन व्यवस्था और सुरक्षा नियमों को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
विज्ञापन
रायपुर में तलवार से केक काटने का VIDEO वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस कमिश्नरेट की रात्रिकालीन व्यवस्था और सुरक्षा नियमों को लेकर चर्चा तेज कर दी है। वीडियो में छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार जन्मदिन समारोह के दौरान तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह समारोह रायपुर के टिटोस क्लब में आयोजित किया गया था।
वायरल वीडियो में एक क्लब के अंदर जन्मदिन समारोह का माहौल दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद हैं और समारोह के दौरान धनंजय परिहार तलवार से केक काटते नजर आते हैं। आसपास मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब सार्वजनिक स्थान पर इस तरह तलवार के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो के साथ यह दावा भी सामने आया है कि क्लब में निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक पार्टी चलती रही और शराब परोसी गई। हालांकि, देर रात तक पार्टी और शराब परोसे जाने के संबंध में सामने आए दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक धनंजय परिहार टिटोस क्लब के संचालक भी बताए जा रहे हैं। ऐसे में वायरल वीडियो के बाद क्लब में लागू नियमों और समय-सीमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
मामले में फिलहाल रायपुर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है या नहीं। अब निगाहें पुलिस की संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि वीडियो और देर रात पार्टी से जुड़े आरोपों की पुष्टि होती है, तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की स्थिति भी स्पष्ट हो सकती है।