सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government also announced financial Help to Train Accident Affected After Indian Railways

रेलवे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी की आर्थिक मदद की घोषणा: मृतकों के परिजन को 5 लाख,घायलों को मिलेंगे 50 हजार

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 04 Nov 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bilaspur Train Accident News: रेलवे प्रशासन के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Chhattisgarh government also announced financial Help to Train Accident Affected After Indian Railways
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Bilaspur Train Accident News: रेलवे प्रशासन के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की है। राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन एवं रेलवे की टीमें राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है तथा हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


 

सीएम ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना की खबर दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed