सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh High Court upholds life sentence of mother in murder case of newborn

अवैध संबंध से जन्मे शिशु की हत्या का मामला: हाईकोर्ट ने महिला की अपील की खारिज, मां की सजा को रखा बरकरार

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Jul 2025 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अवैध संबंध से जन्मे दो दिन के शिशु की हत्या कर शव फेंकने वाली महिला की अपील खारिज की। हाईकोर्ट ने सत्र न्यायालय की उम्रकैद की सजा को मेडिकल साक्ष्य और स्वीकारोक्ति के आधार पर यथावत रखा।

Chhattisgarh High Court upholds life sentence of mother in murder case of newborn
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक सजा काट रही महिला की अपील खारिज कर दी। महिला ने अवैध संबंध से जन्मे बच्चे की हत्या कर शव खार में फेंक दिया था। इसी मामले में सत्र न्यायालय ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा एवं जस्टिस बीडी गुरू की डीबी में हुई। 

Trending Videos


रायपुर जिले में रहने वाले एक व्यक्ति ने 22 अक्तूबर 2018 को पुलिस को सूचना दी कि उसकी विधवा बहू ने एक अन्य शख्स के साथ मिलकर अपने बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंक दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिशु के सिर और गले में चोट के निशान मिले। पुलिस ने जनवरी 2019 में अपराध दर्ज कर महिला एवं सह अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। विचारण न्यायालय ने  सह आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। वहीं, महिला को 302 में आजीवन, 201 में पांच वर्ष और 318 में दो वर्ष कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा के खिलाफ आरोपी महिला ने हाईकोर्ट में अपील की। अपीलकर्ता के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि अपीलकर्ता को वर्तमान मामले में झूठा फंसाया गया है। अपीलकर्ता के ससुर जिन्होंने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी वह अपने बयान से पलट गए हैं और अभियोजन पक्ष के मामले का समर्थन नहीं किया है। घटना 22/10/2018 को हुई थी और एफआईआर 17/01/2019 को दर्ज की गई थी, यानी तीन महीने से अधिक की देरी हुई। दर्ज कराई गई लिखित रिपोर्ट में तारीख नहीं है। मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। इस आधार पर अपीलकर्ता को दोषमुक्त करने की मांग की गई थी।

मामले में बताया गया कि उसके समाज की बैठक हुई थी, जिसमें अपीलार्थी को भी बुलाया गया था। समाज के लोगों ने बच्चे के बारे में पूछताछ की थी, जिस पर उसने बताया कि उसके और सह-अभियुक्त के बीच संबंध होने के कारण बच्चा पैदा हुआ था, जब सह-अभियुक्त ने बच्चे को रखने के लिए कहा तो उसने लेने से इनकार कर दिया, इसलिए अपीलार्थी ने बच्चे की हत्या कर दी। 

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी ने स्वयं अपने दो दिन के शिशु की हत्या करने के संबंध में गांव वालों के समक्ष स्वेच्छा से तथा बिना किसी प्रलोभन के, एक अतिरिक्त न्यायिक स्वीकारोक्ति की। इसकी पुष्टि चिकित्सा साक्ष्य व अन्य गवाहों के बयान के रूप में अन्य साक्ष्यों से भी हुई। कोर्ट ने अपील को खारिज कर सत्र न्यायालय के आदेश को यथावत रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed