सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh weather takes a U-turn, first drizzle, then heat increases;

Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, पहले बूंदाबांदी, फिर बढ़ेगी तपिश, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Feb 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में 25 फरवरी को मौसम का स्वरूप बदलते हुए दिखेगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है।

Chhattisgarh weather takes a U-turn, first drizzle, then heat increases;
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 25 फरवरी को मौसम का स्वरूप बदलते हुए दिखेगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है। वहीं, बाद के दिनों में तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने से दिन के समय गर्मी का असर महसूस होगा।
Trending Videos


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके पकड़ों के चलते वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की गतिविधि देखने को मिल सकती है। यह नमी सिस्टम 25 फरवरी को गरज-चमक और बिजली गिरने जैसे मौसमीय बदलाव की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 25 फरवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है और कुछ क्षेत्रों में वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका भी जताई गई है। इसलिए लोगों से सलाह दी गई है कि शाम के समय विशेषकर खुले स्थानों पर सावधान रहें और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। आने वाले तीन दिनों में तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक स्थिर रहने की संभावना जताई जा रही है।

राजधानी रायपुर में 25 फरवरी को आसमान अधिकतर साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 32 से 33°C के बीच और न्यूनतम तापमान 18 से 19°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि 26 फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधि जारी रह सकती है, वहीं 27 फरवरी के बाद मौसम फिर शुष्क और साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed