सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Vishnu Dev Sai arrived at conclusion of Gariaband Rajim Kumbh

राजिम कुंभ समापन: त्रिवेणी संगम तट पर भव्य आयोजन, सीएम ने की पूजा अर्चना; प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
सार

राजिम त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प का महाशिवरात्रि पर भव्य समापन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और आयोजन को आध्यात्मिक चेतना व सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।

Chief Minister Vishnu Dev Sai arrived at conclusion of Gariaband Rajim Kumbh
त्रिवेणी संगम तट पर भव्य आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजिम के त्रिवेणी संगम तट स्थित नवीन मेला मैदान, राजिम चौबेबांधा में आयोजित राजिम कुंभ कल्प का भव्य समापन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मुख्य मंच पर भगवान राजीव लोचन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

Trending Videos

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजिम की पावन भूमि, जहां महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों का दिव्य संगम होता है, सदियों से तप, त्याग और आध्यात्मिक चेतना की साक्षी रही है। उन्होंने कहा कि राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाना इसकी आध्यात्मिक गरिमा को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान शिव त्याग, साधना और सेवा के प्रतीक हैं और उनका संदेश आज के समय में संतुलन, संयम और समर्पण का मार्ग दिखाता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवागमन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले वर्षों में राजिम कुंभ मेला स्थल को और अधिक सुव्यवस्थित और भव्य बनाया जाएगा तथा इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित आध्यात्मिक आयोजन के रूप में स्थापित किया जाएगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का विराट उत्सव है। इस वर्ष पंचकोसी धाम और द्वादश ज्योतिर्लिंग की थीम ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद समाज के नैतिक मार्गदर्शन का आधार है तथा किसानों की समृद्धि के लिए भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वर नाथ से प्रार्थना की। आयोजन से जुड़े प्रशासन, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत उत्सव है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। राजिम को राष्ट्रीय पटल पर प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम मेले की यह प्राचीन परंपरा रही है। राजिम कुंभ कल्प को नवीन मेला मैदान में प्रारंभ करने का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री को है। उन्होंने कहा कि आज लोगों में राजिम कुंभ के प्रति उत्साह जागृत हुआ है। राजिम कुंभ ने सनातन संस्कृति को जागृत करने का कार्य किया है। अपने धर्म के प्रति श्रद्धा का भाव बढ़ा है और संत समागम के दौरान लोगों को संतों का आशीर्वाद मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed