{"_id":"69b6aec3c3cca71e910fdcf2","slug":"claims-of-cg-board-12th-hindi-exam-paper-leak-nsui-announces-siege-demanding-investigation-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा, NSUI ने जांच की मांग के साथ घेराव का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा, NSUI ने जांच की मांग के साथ घेराव का किया ऐलान
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने दावा किया है कि हिंदी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था।
NSUI ने सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने दावा किया है कि हिंदी विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुनेश्वर लहरे का कहना है कि 13 मार्च की रात को कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में जो प्रश्नपत्र वायरल हो रहा था, वही प्रश्नपत्र 14 मार्च को आयोजित बोर्ड परीक्षा में देखने को मिला। इस घटना से माध्यमिक शिक्षा मंडल की गोपनीयता और परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ है, इसलिए सरकार और शिक्षा मंडल को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में एनएसयूआई ने सोमवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। एनएसयूआई का कहना है कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
Trending Videos