{"_id":"6a27c1b8682a6f5bfd0dd26f","slug":"cm-attends-screening-of-bharat-bhagya-vidhata-honours-unsung-health-warriors-of-26-11-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री: 26\/11 के अनसुने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री: 26/11 के अनसुने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया सम्मानित
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी रायपुर में आयोजित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग के दौरान 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान सेवा और साहस का परिचय देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सम्मान दिया गया।
'भारत भाग्य विधाता' की स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रायपुर में आयोजित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग के दौरान 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान सेवा और साहस का परिचय देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष सम्मान दिया गया। जोरा स्थित एक मॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह फिल्म उन लोगों की कहानी को सामने लाती है, जिन्होंने संकट की घड़ी में मानवता की रक्षा के लिए अपने जीवन की परवाह नहीं की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमले के दौरान अस्पतालों में कार्यरत नर्सों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने असाधारण साहस दिखाते हुए सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी। बावजूद इसके, उनके योगदान को वह पहचान नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे। यह फिल्म उन्हीं अनसुने नायकों को समर्पित है।
कार्यक्रम में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं और उनकी इच्छा थी कि फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग उनके गृहप्रदेश में आयोजित की जाए। उन्होंने आयोजन में शामिल होने और फिल्म टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कई स्वास्थ्यकर्मियों और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ सम्मान से भी नवाजा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी फिल्में समाज के उन चेहरों को पहचान दिलाने का काम करती हैं, जो बिना किसी प्रचार के मानव सेवा में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘भारत भाग्य विधाता’ दर्शकों को प्रेरित करने के साथ-साथ सेवा और समर्पण की भावना को भी मजबूत करेगी।

Trending Videos