सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai pays tribute to late Dilip Singh Judev on his birth anniversary

CG News: स्व. दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, जनजातीय उत्थान में योगदान को किया याद

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

CM Sai pays tribute to late Dilip Singh Judev on his birth anniversary
स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने जूदेव के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव का पूरा जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। विशेष रूप से उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम किया। उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव के विचार, उनके आदर्श और सेवा का भाव आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज और प्रदेश के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज की पहचान, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में जूदेव का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज में आत्मगौरव की भावना मजबूत हुई और सकारात्मक सामाजिक चेतना का विस्तार हुआ।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनि भगत, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed