{"_id":"6a379c420346f853d20eccb0","slug":"cm-sai-takes-a-dig-at-rahul-gandhi-s-raipur-visit-saying-country-has-seen-plight-of-congress-wherever-he-goes-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Politics: राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर CM साय का तंज, बोले- जहां जाते हैं, कांग्रेस का हाल देश देख चुका है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Politics: राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर CM साय का तंज, बोले- जहां जाते हैं, कांग्रेस का हाल देश देख चुका है
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस के अभनपुर स्थित प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।
राहुल गांधी के रायपुर दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय का तंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस के अभनपुर स्थित प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक रिकॉर्ड देश के सामने है और जहां-जहां उन्होंने नेतृत्व किया, वहां कांग्रेस के प्रदर्शन को जनता ने देखा है।
मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है, लेकिन राहुल गांधी की मौजूदगी से पार्टी को कितना फायदा होगा, इसका जवाब देश के कई राज्यों के चुनाव परिणाम पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस का क्या हश्र होता है, यह किसी से छिपा नहीं है।
इधर, अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दूसरे दिन भी जारी है। पार्टी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और जिला स्तर के पदाधिकारियों को राजनीतिक एवं प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण देना है।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी रविवार को रायपुर पहुंचेंगे और सीधे प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर जिला अध्यक्षों एवं संगठन के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। करीब साढ़े पांच घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वे संगठन को आगामी चुनौतियों और चुनावी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन देंगे। कांग्रेस इस प्रशिक्षण शिविर को जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मान रही है।