{"_id":"6a377468818bb532ea0a9523","slug":"rahul-gandhi-will-attend-training-camp-of-congress-district-president-today-and-provide-guidance-in-abhanpur-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभनपुर में कांग्रेस का मंथन: जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी, देंगे मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभनपुर में कांग्रेस का मंथन: जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी, देंगे मार्गदर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से अभनपुर में शुरू हो गया। शिविर में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तथा प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ रायपुर पहुंच चुके हैं।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से अभनपुर में शुरू हो गया। शिविर में भाग लेने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तथा प्रभारी सचिव एस. सम्पत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड़ रायपुर पहुंच चुके हैं। वहीं, प्रशिक्षण देने के लिए एआईसीसी के प्रशिक्षक सचिन राव भी अपनी टीम के साथ रायपुर पहुंच गए हैं।
शिविर में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण स्थल पहुंच चुके हैं। कांग्रेस के इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया जाएगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 21 जून को दोपहर 2:15 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे अभनपुर स्थित प्रशिक्षण स्थल जाएंगे और कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 6:40 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के दौरान जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत वे फील्ड विजिट करेंगे, श्रमदान में हिस्सा लेंगे और गांव में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके अलावा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।