सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai expressed deep grief over the demise of former MLA Mangali Bai Raote

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक मंगली बाई रावटे के निधन पर जताया गहरा शोक

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 13 Mar 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य मंगली बाई रावटे के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया।

CM Vishnudev Sai expressed deep grief over the demise of former MLA Mangali Bai Raote
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य मंगली बाई रावटे के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन की ओर से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंगली बाई रावटे बेहद सरल, विनम्र और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा लोगों के सुख-दुख में भागीदारी निभाई और सेवा व सहयोग की भावना के साथ समाज के लिए कार्य किया। उनके व्यक्तित्व में मानवीय संवेदनाएं और सामाजिक प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से समाज ने एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed